हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, औन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने और नागरिकों तथा राहतकर्मियों को निशाना बनाना बंद करने के लिए इज़राइल पर दबाव बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दक्षिण लेबनान में युद्धविराम के बाद भी इज़राइल के हमले जारी हैं, जिससे रोज़ मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ रही है।
औन ने यह भी कहा कि लेबनान को उन अपने कैदियों के बारे में जानकारी पाने में मदद की जाए, जो इज़राइल की जेलों में हैं।
गौरतलब है कि बैरूत सरकार इन हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने के बजाय बार-बार प्रतिरोध (हिजबुल्लाह) के हथियारों के खिलाफ बयानबाजी कर रही है।
आपकी टिप्पणी